News Details

खंडवा संभाग की कबड्डी टीम का ‘खेलो एमपी’ में शानदार प्रदर्शन

February 2, 2026 Events 13 views
खंडवा संभाग की कबड्डी टीम का ‘खेलो एमपी’ में शानदार प्रदर्शन



बालिका टीम ने जीता गोल्ड, बालक टीम ने ब्रॉन्ज



श्री रितेश गोयल अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ और संस्थापक बालाजी ग्रुप एवं महेंद्र सावनेर जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मान



खंडवा।

‘खेलो एमपी’ यूथ गेम्स में खंडवा संभाग की कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खंडवा संभाग की बालिका कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की, वहीं बालक टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस सफलता से पूरे संभाग में हर्ष और गर्व का माहौल है।



इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं खेलप्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।



समारोह में बालाजी ग्रुप के संस्थापक रीतेश गोयल जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष एवं छैगांव जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी।

जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनर ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उचित मंच और मार्गदर्शन की। खंडवा संभाग के खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।



रीतेश गोयल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता भविष्य की बड़ी उपलब्धियों की नींव है। उन्होंने खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बालाजी ग्रुप की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियों का गोल्ड मेडल जीतना नारी शक्ति का प्रतीक है, जबकि बेटों का ब्रॉन्ज मेडल संघर्ष और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से ‘खेलो इंडिया’ में भी बेहतर प्रदर्शन कर संभाग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।