News Details

बालाजी ग्रुप आवास मेला सपनों का आशियाना और इनामों की बौछार, कल शाम 7 बजे होगी लकी ड्रॉ की घोषणा

May 2, 2026 Events 10 views
बालाजी ग्रुप के आवास मेले में धर्मेंद्र कोचाले ने बुक किया प्लॉट; संस्थापक रितेश गोयल ने परिवार में किया स्वागत

खंडवा। बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित आवास मेलेमें प्रॉपर्टी खरीदारों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में, धर्मेंद्र कोचाले ने पदमावती धाम (छेगांव माखन) में प्लॉट नंबर 90 बुक करवाकर मेले में चल रहे विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया। उन्होंने इस बुकिंग के साथ ही आगामी लकी ड्रॉ में अपनी दावेदारी भी सुनिश्चित कर ली है।



इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने धर्मेंद्र कोचाले का बालाजी परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। रितेश गोयल ने ग्राहकों द्वारा ग्रुप के प्रोजेक्ट्स पर दिखाए गए भरोसे के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



आवास मेले की जानकारी

बता दें कि बालाजी ग्रुप की सभी कॉलोनियों में 1 मई से 3 मई तक आवास मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का समापन कल, 3 मई को शाम 7 बजे लकी ड्रॉ के साथ होगा, जिसका सभी खरीदारों को बेसब्री से इंतजार है।



लकी ड्रॉ के आकर्षक पुरस्कार

लकी ड्रॉ में शामिल होने वाले विजेताओं के लिए ग्रुप ने शानदार इनाम रखे हैं:



प्रथम पुरस्कार: 21 ग्राम सोना



द्वितीय पुरस्कार: 11 ग्राम सोने के कंगन



तृतीय पुरस्कार: 250 ग्राम चांदी का रामदरबार



चौथा पुरस्कार: क्लबहाउस में 1 दिन का फ्री स्टे



पांचवां पुरस्कार: 1.5 टन एसी



ग्रुप प्रबंधन ने इच्छुक ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर और ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए 3 मई को मेला स्थल पर अवश्य पधारें।