दिव्य बालाजी नगर में फहराया जिले का सबसे ऊँचा 51 फीट का तिरंगाइंदौर राजमार्ग पर छे गांव माखन में स्थित बालाजी ग्रुप की भव्य कॉलोनी दिव्य बालाजी नगर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले का सबसे ऊँचा 51 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज बड़े ही गौरव और सम्मान के साथ फहराया गया।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइज़र रितेश गोयल द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर दिव्य बालाजी नगर में भव्य आयोजन के साथ तिरंगा फहराया गया, जो देशभक्ति, एकता और क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर ने की। जबकि मुख्य अतिथि सरपंच लखन लाल गोलकर थे। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि जीतेन्द्र मंडलोई , विक्रम चौहान थे।
सभी स्थितियों ने अपने वक्तव्य में भारतीय गणतंत्र की विशेषताएं, स्वतंत्रता संग्राम के किस्से आदि को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में बालाजी ग्रुप के पूजा गोयल, गरिमा गोयल, स्नेहा गोयल, पिंकू अग्रवाल, सुनील मालवीया, रोहित सेठी, अर्पित पुरी,जीतेन्द्र पाटिल, प्रीतम गोयल, सागर वर्मा, कीर्तिराज सिंह, अजय अटूट,मनीष तायड़े, चक्रेश भावसार, आर्यन, वायु कपुर, आकांक्षा, शोभना, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे