बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित बालाजी धाम आवास मेला के पहले दिन ही ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला। मेले की शानदार शुरुआत करते हुए श्रीमती अनीता राठौड़ ने पहले ही दिन प्लॉट की बुकिंग कर अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।
पद्मावती धाम में प्लॉट नंबर 19 अब अनीता राठौड़ के नाम
अनीता राठौड़ ने बालाजी धाम आवास मेले के विशेष ऑफर्स का लाभ उठाते हुए पद्मावती धाम; में प्लॉट नंबर 19 की बुकिंग की। इस निवेश के साथ ही वह आधिकारिक तौर पर बालाजी ग्रुप के बढ़ते परिवार का हिस्सा बन गई हैं।
संस्थापक रितेश गोयल ने जताया आभार
इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक श्री रितेश गोयल जी ने अनीता राठौड़ को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। उन्होंने समूह पर विश्वास जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा:
"हमें खुशी है कि अनीता जी ने अपने सपनों के घर के लिए बालाजी ग्रुप को चुना। हम अपने सभी ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं|
लकी ड्रॉ में शामिल होने का सुनहरा अवसर
आवास मेले में चल रहे विशेष ऑफर्स का लाभ लेने के साथ ही अनीता राठौड़ अब बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ का भी हिस्सा बन गई हैं, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।
बालाजी ग्रुप ने अपील की है कि अन्य लोग भी इस आवास मेले का लाभ उठाएं और आकर्षक ऑफर्स के साथ अपने स्वयं के भूखंड (Plot) के मालिक बनें।