News Details

दिव्य आरंभ देवझिरी से भीमकुंड तक निकली कावड़ यात्रा बालाजी ग्रुप ने किया भावपूर्ण स्वागत

July 17, 2025 Breaking News 153 views
खंडवा के छै गांव माखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में आज आरंभ ग्रुप द्वारा आयोजित दूसरी वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह पवित्र यात्रा देवझिरी महादेव से शुरू होकर भीमकुंड महादेव तक निकाली गई। जिसमें शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यात्रा में 12 फीट ऊँची आदियोगी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे ग्वालियर से मंगवाया गया था। इसके साथ ही एक गजराज (हाथी) भी यात्रा में सम्मिलित रहा।



इस भक्ति यात्रा के दौरान बालाजी ग्रुप, खंडवा ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कर भोजन प्रसादी कराई, जो सेवा भाव और समर्पण का अनुपम उदाहरण बना।

कावड़ यात्रा का बालाजी धाम कॉलोनी से भी होकर गुजरी जहाँ बालाजी ग्रुप द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।



इस संपूर्ण यात्रा के आयोजन में रोहित मिश्रा, निकिता मालाकार, विजय पवार, अप्पू पवार, ऋतुराज तोमर, तम्मा पटेल, वरुण राज वर्मा, सक्षम दुबे एवं शिवम पटेल की अहम भूमिका रही।

बालाजी ग्रुप द्वारा रखे गए स्वागत कार्यक्रम एवं भंडारा प्रसादी की व्यवस्था में योगेश गोयल,गरिमा गोयल, महेन्द्र सावनेर,लखनलाल गोलकर,पिंकू अग्रवाल, अर्पित पुरी, रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल, प्रीतम गोयल,अजय अटूट,सागर वर्मा,संदीप सिंह, अंकित कुशवाह,शुभम कपूर,सुयश,राजेंद्र सुरसे, शिवानी, काजल, चंद्रमणि, शिवा पटेल,

चक्रेश भावसार, नितिन प्रजापति, रोहित पंवार, आकांक्षा शितोले सहित अनेक सेवा भावी सदस्य उपस्थित रहे।



बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि युवा जोश, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक चेतना की भी एक सुंदर झलक बनकर सामने आई है।